सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव डॉ० मनीष रंजन की अध्यक्षता में गम्हरिया स्थित ऑटोक्लस्टर सभागार में जल जीवन मिशन की प्रमण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित।
बैठक में सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त अरवा राजकमल , संबंधित विभाग के निदेशक (स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण) श्रीमती नेहा अरोड़ा, संयुक्त सचिव पशुपति नाथ मिश्र, राजीव रंजन, अभियंता प्रमुख सुरेश प्रसाद भी उपस्थित थे।
प्रमंडल स्तरीय इस बैठक में गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से लोगों को निजात दिलाने हेतु रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक में प्लास्टिक मुक्त गांव के निर्माण करने तथा जल संरक्षण के संबंध में भी विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।
बैठक के दौरान विभाग के सचिव डॉ० मनीष रंजन द्वारा बताया गया कि गर्मी के मौसम में पेयजल का संकट काफी गहरा हो जाता है। ऐसे में पेयजल के संकट को दूर करने व लोगो को पर्याप्त जल मिलसके इसके लिए उन्होंने सभी पीएचईडी कार्यपालक अभियंता को कंट्रोल रूम बनाने एवं डेडिकेटेड टीम को तैयार करने का निदेश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पेयजलापूर्ति से सबंधित कोई भी समस्या आये तो उसे 72 घंटे के अंदर निष्पादित करें। उन्होंने विभिन्न जिलों में किए जा रहे विभिन्न कार्यो की बिंदुबार समीक्षा की। ओर जिलों में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बैठक में सरायकेला खरसावां जिला के उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, पश्चिम सिंहभूम के उप विकास आयुक्त , पूर्वी सिंहभूम के अपर उपायुक्त , सभी जिलों के कार्यपालक पदाधिकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मी एवं अन्य की उपस्थिति रही।

