असुरा की छात्रा जसमती राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान प्रदर्शनी हेतु चयनित


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : झींकपानी प्रखंड अंतर्गत असुरा के राज्य सम्पोषित उच्च विद्यालय की छात्रा जसमती सुंडी का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी के लिए चयन किया गया है। राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जसमती को इंस्पायर्ड एवार्ड से नवाजा गया। 

राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड की ओर से अच्छे प्रदर्शन हेतु मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए रांची में आयोजित कार्यशाला में जसमती को आमंत्रित किया गया है।


 होनहार जसमती के शिक्षक पिता दामु सुंडी ने बेटी के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर किया है और आगे के प्रदर्शन में बेहतरी के लिए शुभकामना दी है।इधर,ऑल कोल्हान आदिवासी शिक्षक समिति के अध्यक्ष शालिनी पुरती,सचिव कृष्णा देवगम, कोषाध्यक्ष विमल किशोर बोयपाई व सदस्यगण संजय कुमार जारिका,मंगल सिंह मुंडा,सरिता पुरती आदि ने समिति के उपाध्यक्ष दामु सुंडी के प्रतिभाशाली बेटी के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया है और राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post