आपसी विवाद में पत्नी ने की अपनी ही पति की धारदार हथियार से हत्या, सुबह होते ही खुद थाने जाकर किया सरेंडर


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर पोड़ाहाट अनुमंडल मुख्यालय के चक्रधरपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले टोकलो थाना क्षेत्र के हतनाबेड़ा गांव में आपसी विवाद में पत्नी ने धारदार हथियार से पति की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात 12 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हतनाबेड़ा गांव में 42 वर्षीय बुधराम सामड का कुछ साल पहले सीमा होंहागा के साथ विवाह हुआ था. विवाह के बाद से दोनों में विवाद होने लगा था। शुक्रवार की रात भी कुछ मामले को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने धारदार हथियार से पति बुधराम सामड के सिर व गर्दन में हमला कर हत्या कर दिया। शनिवार की सुबह पत्नी ने टोकलो थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इस संबंध में टोकल थाना प्रभारी विल्सन गुड़िया ने बताया कि हत्या हुई है और हत्यारा आत्मसमर्पण किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post