एसी विपत्र से निकासी की गई राशि के लंबित डीसी विपत्र के समायोजन से संबंधित समीक्षा हेतु बैठक, दिए कई निर्देश


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार उप समाहर्ता प्रभारी, जिला सामान्य शाखा के अध्यक्षता में एसी विपत्र से निकासी की गई राशि के लंबित डीसी विपत्र के समायोजन से संबंधित समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया।


बैठक के दौरान उप समाहर्ता प्रभारी के द्वारा लंबित डीसी विपत्र को महालेखाकार कार्यालय में जमा कर विपत्र के समायोजन तथा आवश्यकतानुसार जेटीसी का प्रपत्र-27 भरकर ऑनलाइन जमा करने के लिए संसूचित किया गया। 


इसके अलावा स्वीकृत योजना के संचालन हेतु प्राप्त राशि के अवशेष, जो योजना समाप्ति के उपरांत खाते पर शेष है, को विधिवत सरकारी खाते में हस्तांतरित करने हेतु सूचित किया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post