झामुमो जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव के निर्देशानुसार संगठन विस्तार एवं प्रखंड स्तर पर भावी कार्यक्रम तय करने का बैठक किया गया।


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : झामुमो जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव के निर्देशानुसार संगठन के माध्यम से राज्य सरकार की उपलब्धियों को गांव गांव तक पहुंचा कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा जिला में युद्धस्तर पर पार्टी का सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ते हुए बूथ स्तर तक संगठन विस्तार एवं जिला में पार्टी के सभी वर्ग संगठनों का गठन करने सहित जिला में मौजूद ज्वलंत स्थानीय जनमुद्दों को लेकर जिला तथा प्रखंड स्तर पर भावी कार्यक्रम तय करने का लक्ष्य लेकर आगामी 17 मई 2023 (बुधवार) को डोबरोसाई, चाईबासा स्थित सनसाईन रेस्टोरेंट के सभागार में पूर्वाह्न 11.00 बजे से झामुमो प० सिंहभूम जिला समिति का विस्तारित बैठक आहूत किया गया है। 

जिसकी तैयारी एवं कार्यावली पर जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव ने आज दिनांक 15 मई 2023 को परिसदन भवन चाईबासा में जिला सचिव सोनाराम देवगम एवं जिला उपाध्यक्ष सह केन्द्रीय सदस्य राहुल आदित्य के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा किया इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य विश्वनाथ बाड़ा और पीरु हेम्बरोम भी उपस्थित थे।

 जिला समिति की बैठक में जिला में पार्टी के सभी माननीय विधायक गण, केन्द्रीय सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला में सभी आमंत्रित एवं विशेष आमंत्रित सदस्य तथा सभी प्रखंड/नगर के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित रहेंगे - सोनाराम देवगम, सचिव, झामुमो प० सिंहभूम जिला समिति।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post