केएनटी स्टडी सेंटर सह सागोम पुस्तकालय के नौकरी में सफल उम्मीदवारों के लिए सम्मान समारोह सह छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया।


कोल्हान : सीआरपीएफ 60 बटालियन कैंप में कोल्हान नितिर तुरतुंग के तत्वाधान में केएनटी स्टडी सेंटर सह सागोम पुस्तकालय के नौकरी में सफल उम्मीदवारों के लिए सम्मान समारोह सह छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। हमारे इस संस्थान से रेलवे में अंतिम रूप चयनित सफल हुए एक शिक्षक श्री शतीश कुमार प्रधान और एक छात्र जुगदू हांसदा को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेंट श्री आनंद कुमार जेराई जी को कोल्हान नितिर तुरतुंग के साथ शिक्षा के क्षेत्र में  युवाओं के लिए विशिष्ट योगदान के लिए  संस्था की ओर विदाई दी गई।


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 60 बटालियन के कमांडेंट श्री आनंद जेराई ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, निरंतर प्रयास ही सफलता का अचूक हाथियार है, सपने को साकार करने के लिए आज के युवाओं को टेक्नोलॉजी से तालमेल बना कर रखना अति महत्वपूर्ण है, इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को बुद्धिमानी के साथ लक्ष्य निर्धारण करने के लिए कहा। बिरसा एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय के निदेशक श्री ज्ञान सिंह दोराईबुरु ने कहा कि, सफलता हासिल करने के लिए युवाओं को अपने समुदाय, राज्य व देश के प्रति निष्ठावान होना अति आवश्यक है, तभी आप अपनी सफलता के माध्यम से अपने देश और समुदाय की मदद कर पाएंगे। 

अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार होकर मेहनत करेंगे तो आपको सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता - मरीन इंजीनियर, पी सी जामुदा


मरीन इंजीनियर श्री पी सी जामुदा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, यदि आप अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार होकर मेहनत करेंगे तो आपको सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता सिवाय आपके यदि आप मेहनत करने से बचेंगे। उन्होंने बच्चों को लेखनी में सुधार करने हेतु टीवी समाचार को सुनते हुए उसे लिखने पर जोर दिया। लेखनी के विषय में बात करने के लिए हो समुदाय के प्रख्यात लेखक श्री जवाहरलाल बांकिरा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, एक अच्छे विधार्थी को एक अच्छा श्रोता होना बहुत जरूरी है और आज के दौर में सफलता पाने के लिए टेक्नोलॉजी को साथी बनाने की आवश्यकता है। 


बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक बंधनू उरांव ने बच्चों को एक लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

डिजिटल लाइब्रेरी चलाने वाले कोल्हान के लाइब्रेरी मैन के नाम से मशहूर श्री संजय कच्छप ने बच्चों को बड़ा लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि आप जब तक सपने नहीं देखोगे तब तक आप ऊंचे मुकाम पर नहीं पहुंचोगे। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक बंधनू उरांव ने बच्चों को एक लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में केएनटी के अध्यक्ष श्री माझी राम जामुदा ने 60 बटालियन के कमांडेंट के साथ ही उनके जवानों के प्रति कार्यक्रम को संपन करने के लिए आभार व्यक्त किया, साथ ही उन्होंने बच्चों को अनुशासन में रहेकर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।


इस मौके पर केएनटी के महासचिव प्रेम सिंह डांगिल, प्रशिक्षक  सह उपाध्यक्ष दया सागर केराई, परवक्ता पंकज बांकिरा, सक्रिय सदस्य सत्यजीत हेंब्रम, शिक्षक गौतम गागराई व सतीश प्रधान,मंगल सिंह जामुदा, मौजूद थे और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post