जैंतगढ़ में नव निर्माण प्रखंड संघर्ष समिति की एक बैठक जैंतगढ़ यात्री सेड पर संपन्न हुई ।


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : रविवार को प्रखंड नव निर्माण संघर्ष समिति जैंतगढ़ की एक बैठक जैंतगढ़ यात्री सेड पर संपन्न हुई! यह बैठक समिति के सचिव व मुंडा जमादार लागुरी की अध्यक्षता में रखी गई थी। सर्वप्रथम बैठक में समिति के अध्यक्ष स्वर्गीय मुन्ना पोद्दार जी की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद सभा को संबोधित करते हुए समिति के सचिव जमादार लागुरी ने कहा की इस क्षेत्र का विकास तभी संभव है, जब झारखंड सरकार इस क्षेत्र के पंचायतों को मिलाकर एक नया प्रखंड बनाए और यह सिर्फ हमारी मांग ही नहीं, बल्कि यह झारखंड के आखिरी सीमा पर बसे हम आदिवासियों व मूलवासियों का हक अधिकार है।


 सामाजिक कार्यकर्ता आमीर हिन्दुस्तानी ने कहा की 2013 से जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत 8 पंचायत के लोग मिलकर इस क्षेत्र में नया प्रखंड बनाने की मांग कर रहे हैं! अब तो नए प्रखंड में हॉट गम्हरिया प्रखंड के कुष्मिता पंचायत तथा मजगांव प्रखंड के बलिया पोषित व असनपाठ पंचायत के लोग भी शामिल होना चाहते हैं! वैक्सीन मैन शंभु गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 के समय जब उड़ीसा बॉर्डर सील कर दी गई थी, तो इस क्षेत्र के लोगों का जीवन त्राहिमाम त्राहिमाम हो गया था! 

उस समय बहुत सारी मौतें इस क्षेत्र के पिछड़ेपन तथा सुविधा के अभाव में हुई थी। अतः इस क्षेत्र के विकास के लिए नया प्रखंड का निर्माण होना बेहद जरूरी है। अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आने वाले रविवार को इस क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत के मानकी, मुंडा, पंचायत प्रतिनिधि, एवं गणमान्य व्यक्तियों को पत्राचार कर एक बैठक रखी जाएगी, जिसमें इस समिति का पुनर्गठन किया जाएगा।

जिसके बाद नई कमेटी एक प्रस्ताव पारित कर आगे की लड़ाई लड़ेगी! मौके पर मुख्य रूप से आमीर हिन्दुस्तानी, शंभु गुप्ता, मानकी दीपक लागुरी, हसीन अख्तर, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रायभूमिज पूर्व मुखिया जयंती उरांव, पूर्व मुखिया अर्जुन सरदार, मुंडा विनय पांवार, भरत प्रधान, शरता प्रधान, मधुसूदन नायक आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post