पायोनियर एच०पी गैस एजेंसी के डीलर राकेश चौधरी के द्वारा एजेंसी में कार्यरत मजदूरों को काफी कम मजदूरी में काम कराए जाने के विरुद्ध..

मजदूरों के द्वारा न्याय की मांगों को लेकर झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के सदर प्रखंड अध्यक्ष सुशील पूर्ति के नेतृत्व मेंअनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना दिया।


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पायोनियर एच०पी गैस एजेंसी के डीलर राकेश चौधरी के द्वारा एजेंसी में कार्यरत मजदूरों को काफी कम मजदूरी में काम कराए जाने के विरुद्ध मजदूरों के द्वारा न्याय की मांगों को लेकर।

झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के सदर प्रखंड अध्यक्ष सुशील पूर्ति के नेतृत्व मेंअनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना दिया। 

मजदूरों ने बताया की बढ़ते महंगाई में मात्र 4500 रूपया में घर परिवार चला पाना संभव नहीं है। मजदूरों ने बताया की डीलर के द्वारा पी०एफ नही काटा जाता है न ही बोनस दिया जाता है न ही वेतन में बढ़ोतरी की जाती है। 

वेतन बढ़ाने की मांग करने पर काम से बैठा देने की धमकी दी जाती है। 

झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मीरन मुंडा ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा की जिला में मजदूरों के साथ काफी ज्यादा शोषण जुल्म हो रहा है। कोई विधायक सांसद मजदूरों के शोषण के खिलाफ कुछ नही बोल रहा है।
 
मजदूरों को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।

मौके पर श्रीकांत मुंडुईया, सूरज मुंडुइया, रामा तिर्की, जगदीश पूर्ति, विजय केशरी, सालुका बानरा, अंकित तिग्गा, सामु पूर्ति, बबलू बरहा, गुरा बारी,आशीष डिंगडिंग, दुर्गा कुजूर, पंकज तिवारी, टिंकू बहादुर, मंझारी जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल, जगन्नाथपुर जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post