आम ग्रामीण जनता एवं छात्र-छात्राओं से मिलकर लिया हाल-चाल
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : सांसद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सांसद श्रीमती गीता कोड़ा का आज मनोहरपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों का विभिन्न गांव का दौरा कर कार्यक्रम में भाग लिया, जहां एक और ग्रामीणों से मिलकर उनके दुख दर्द को जाना वहीं दूसरी ओर स्कूल और डिग्री कॉलेजों में पहुंचकर हो रहे पठन-पाठन कार्यों का जायजा लिया, छात्र- छात्राओं से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना तथा उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं अध्यापकों से मिलकर सुदूर क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने के लिए आभार जताया।
ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर हाकागुई,तुमसाई,ईचापीढ
सोनपोखरी, गांव का दौरा किया गया एवं डिग्री कॉलेज मनोहरपुर में छात्र छात्राओं के बीच कार्यक्रम की गई,
साथ ही एक योजना का भी शिलान्यास गोपीपुर में डीएमएफटी फंड से सुदर्शन लोहार घर से गुजु तुरी के घर तक 770 फीट पी सी सी पथ का सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के द्वारा संपन्न हुआ।
घनपाली में सरतनाथ महतो के बेटे के विवाह समारोह में भी सांसद श्रीमती गीता कोड़ा शामिल हुई
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप सेश्याम सुंदर पुरती प्रखंड अध्यक्ष मनोहरपुर, नयनम बुढ प्रखंड अध्यक्ष आनंदपुर, दर्शन महतो, सन्नी लुगुन, धनेश्वर महतो, बसंत गोप, छोटू सिंह, कार्तिक महतो, गोवर्धन ठाकुर, सौरव महतो, घनश्याम महतो, सृष्टि महतो, समीर टोपनो, संदीप गुडीया, कुलदीप कान्डुलना, हिन्दू हेम्ब्रम, तेजराज महतो, नारायण महतो, धनिराम अंगरिया महावीर कोड़ा, सोनु कुम्हार, त्रिलोचन महतो, महेंद्र महतो, विकास जोजो, जितेन्द्र तांती, रितु महतो, इत्यादि उपस्थित थे।


