सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड आदिवासी कल्याण व परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन ने सरायकेला के ग्राम साहेबगंज में नवनिर्मित वृद्धाश्रम(ओल्ड एज होम) का उद्घाटन किया।
मौके में बुजुर्गों की उपस्थिति रही। बुजुर्गों ने यहां मंत्री चंपाई सोरेन का स्वागत किया। उपायुक्त अरवा राजकमल का भी स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री चंपाई सोरेन द्वारा बुजुर्गों के बीच दैनिक उपयोग के उपहार बॉक्स तथा साड़ी एवं वस्त्र का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि फूरीडा एनजीओ द्वारा वरिष्ठ नागरिक गृह(ओल्ड एज होम) का संचालन किया जा रहा है। फूरीडा एनजीओ के पदाधिकारी भास्कर कुमार ने केंद्र में बुजुर्गों के लिए की गई व्यवस्था, दी जा रही सुविधाएं इत्यादि के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


