मंत्री चंपाई सोरेन ने सरायकेला-खरसावां जिला के विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति का किया समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में झारखंड राज्य के आदिवासी कल्याण व परिवहन मंत्री श्री चंपाई सोरेन ने जिला के विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति का समीक्षा किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 
बैठक में समीक्षा क्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। और योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने तथा क्षेत्र के विकास, महिलाओं के उत्थान एवं गरीब वर्ग को मुख्यधारा में लाने हेतु सभी विभागीय पदाधिकारी को एकजुट होकर कार्य करने के लिए उन्होंने निर्देश दिए। 


इससे पहले उन्होंने कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित प्री मैट्रिक- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, केंद्रीय योजना मद संविधान की धारा 275/1 अंतर्गत संचालित योजनाएं, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सहित विभिन्न योजनाओं का क्रमवार समीक्षा की। और ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न योजना अंतर्गत संचालित विकास कार्यों में गति लाते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया। 

   ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देकर अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना का भी निर्देश दिया। 

बैठक के दौरान विद्युत विभाग एवं पेयजल स्वच्छता का समीक्षा करते हुए मंत्री श्री चंपाई सोरेन ने ग्रामीण क्षेत्र में 100 यूनिट मुफ्त बिजली तथा सेटेलमेंट स्कीम प्रचार प्रसार कर लोगो को योजना का लाभ प्रदान करने के निदेश दिए।

उन्होंने बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजलापूर्ति सहित विभिन्न बिंदुओं पर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

  बैठक में उपायुक्त श्री अरवा राजकमल, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, उपविकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, आईटीडीए परियोजना निदेशक श्री संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जितेंद्र सिन्हा, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी श्री राम कृष्ण कुमार सहित सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post