आलंपिक पदक विजेता महिला पहलवानों को न्याय मिले, आरोपित बृजभूषण सिंह की शीघ्र गिरफ्तारी होःमहिला कांग्रेस


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री नेता डिसूजा जी के निर्देशानुसार और झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह जी के आदेशानुसार पश्चिमी सिंहभूम महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीतिमा बारी के आवाहन पर जिला महासचिव लाली दास एवं मझगांव प्रखंड अध्यक्ष सरिता कुमारी की उपस्थिति में आज 8/5/2023 को दिल्ली जंतर मंतर में धरने पर बैठी महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए केंद्र सरकार के विरोध मे कैंडल मार्च निकाला गया । 

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र कि मोदी सरकार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देती है पर धरने पर ओलंपिक पदक विजेता महिला पहलवान, के द्वारा के द्वारा सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप महिला कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के ऊपर है उनके ऊपर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज पर केंद्र के सरकार के इशारे पर और समर्थन से गिरफ्तारी नहीं हो रही है, महिला पहलवानों के साथ हजारों लोग धरने पर बैठे हुए हैं और बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं पर केंद्र की सरकार आंदोलन को झुठलाने एवं आरोपित को बचाने का प्रयास कर रही है, आधुनिक सभ्य समाज में इससे ज्यादा शर्म की क्या बात हो सकती है? अगर भाजपा सरकार वास्तव में बेटियों को न्याय दिलाना चाहते हैं तो शीघ्र बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी हो, आज के कार्यक्रम सैकड़ों की संख्या में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post