चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : ग्रामीण संवेदक संघ के द्वारा ग्यारह परसेंट कमिशन वसूली का विरोध और ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम से शिकायत करने के बाद साढ़े आठ परसेंट कमिशन की मांग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है।जहां राज्य में आईएएस अधिकारी और मुख्य अभियंता को भारी कमिशन वसूली के मामले में ही जेल जाना पड़ा है,वही पश्चिमी सिंहभूम जिला में अभियंता और पदाधिकारी को ईडी सीबीआई और एनआईए का ज़रा भी डर नही है इस लिए आज भी बिना कमिशन लिए किसी ठिकेदार को वर्क ऑर्डर नही दिया जा रहा है।
सूत्रों... की माने तो समाहरणालय में बैठ पदाधिकारी के द्वारा कार्यकारी एजेंसी को बिना कमिशन लिए किसी भी ठिकेदार का इकरारनामा नही करने का हिदायत दे रखा है।
इसी कारण से अधीक्षण अभियंता के द्वारा सीएस अनुमोदन किए जाने के बाद भी छः माह से इकरारनामा करने हेतु संवेदक को चिठ्ठी नही लिखा गया है। ग्रामीण कार्य विभाग के चाईबासा प्रमण्डल और लघु सिंचाई प्रमंडल वर्क ऑर्डर देने में सबसे पीछे है। अनावश्यक रूप से निविदा निष्पादन में छः माह लगाना भ्रष्टाचार को साफ तौर पर दर्शाता है।आदिवासी बाहुल्य जिला के विकास राशि को कार्यकारी एजेंसी और समाहरणालय में बैठे पदाधिकारी दीमक की तरह चाट रहें हैं,ऐसे भी पश्चिमी सिंहभूम जिला भ्रष्ट लोगों के लिए चारागाह बन चुका है।
