ठेकेदारों के सुपरवाइजर एवं मुंशी द्वारा वीटी मेडिकल एवं काम देने के नाम पर स्थानीय युवकौं को ठग रहे हैं : कुतुबदी


इंटक यूथ के जिलाध्यक्ष नें टाटा स्टील नोवामुण्डी के महाप्रबंधक को लिखा पत्र ठेकाकर्मियों की सुची मांगी नहीं तो 15 दीन के बाद होगा अंदोलन

चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस की युवा इंटक पश्चिम सिंहभूम जिला युवा शाखा जिला अध्यक्ष यूथ इंटक वेस्ट सिंहभूम कुतुबदीन खान के द्वारा टिस्को ओ0एम0क्यू नोवामुण्डी प0सिंहभूम के महाप्रबंधक अतुल भटनागर को पत्र लिख कर शिकायत किया है कि नोवामुण्डी टिस्को के अर्न्तगत विगत पाँच वर्षो से बहुत सा ठेका मजदूर कार्यरत है। समय समय पर क्षेत्र के संसद, विद्यायक एंव इंटक स्थानीय युवकों को काम देने की मांग भी उठाते रहे है साथ ही टिस्को के ठेकेदारों पर भी स्थानीय बेरोजगार युवकों को काम नही देने का भी आरोप लगाते रहे है। 



राज्य सरकार ने भी झारखण्ड के निजी संस्थानों कलकारखानों एवं मांइसों में स्थानीय बेरोजगार युवकों को 75 प्रतिशत काम पर रखने का निर्देश जारी किये है। 
टिस्को मांइस में प्रायः बाहर के ठेकेदार है और वैसे ठेकेदार बाहर के युवकों को ही ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। कंपनी में कार्यरत ठेकेदारों द्वारा इस संबंध में पारदर्शिता नही होने के कारण क्षेत्र के बेरोजगार युवकों में व्यापक आकोश व्याप्त है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नही रखा गया तो इसका परिणाम गलत भी हो सकता है। कंपनी को स्थानीय युवकों को प्राथमिकता देना चाहिए। 

यदि कंपनी इस जिला के बेरोजगारों को छोड़कर अन्य जिला एवं प्रदेश के बाहर के लोगों को काम देती है तो यह नइंसाफी होगा। 
बहुत सा बाहरी ठेकेदार बाहर में रहकर सुपरवाइजरों के जरिये कार्य करा रहे है। ठेकेदारों के सुपरवाइजर एवं मुंशी द्वारा वीटी मेडिकल एवं काम देने के नाम पर स्थानीय को ठग रहे हैं। नोवामुण्डी टिस्को कंपनी में कितने ठेकेदार है इसमें कितना ठेकेदार बाहर के है और स्थानीय कितना है और इस ठेकेदारों के अधीन कार्यरत कुशल, अर्धकुशल एवं अकुशल कितना मजदूर कार्यकर है। 

इसमें स्थनीय और बाहरी कितना है। युथ इंटक जिला अध्यक्ष पदाधिकारी होने के नाते इसकी जानकारी की मुझे आवश्यकता है। नोवामुण्डी टिस्को में कार्यरत ठेकेदारों के पूरा पता साथ ही उसके अधीन कार्यरत कुशल, अर्धकुशल एवं अकुशल सभी मजदूरों का पता के साथ सूची उपलब्ध करा देने हेतु ठेकेदार एवं एच आर को आदेश देने की कृपा की जाय । यदि 15 दिनों के भीतर सूची उपलब्ध कराने का मांग किया है।

प्रतिलिपि :

1. श्रीमती गीता कोडा, सिहभूम संसद
2. श्री सोनाराम सिंकु, जगन्नाथपुर विद्यायक 
3. श्री राकेश्वर पाण्डे, इंटक प्रदेश अध्यक्ष 
4. श्री रवी चौबे, युथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष 
5. टाटा स्टील नोवामुण्डी, एच0आर 1
6. टाटा स्टील नोवमाण्डी आर०एम०पी० 
7. उपायुक्त, प०सिंहभूम, चाईबासा 
8. केन्द्रीय श्रम कार्यालय प०सिंहभूम 
9. अनुमंडल पदाधिकारी, जगन्नाथपुर 
10. थाना प्रभारी, नोवामुण्डी थाना

भवदीय यूथ इंटक जिला अध्यक्ष कुतुबुदीन खान।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post