चाईबासा से बड़ी खबर : कहीं बस और टेंकर में सिधे टक्कर तो कहीं छोटा हाथी पलटी, दोनो हादसे में 35 घायल, तीन मौत मौत।


टोंटो थाना क्षेत्र के मृगीलेण्डी मोड़ के पास पलटी छोटा हाथी, वाहन पर सवार थे कुल 18 लोग

हाटगम्हरिया सप्ताहाक बाजार से लौट रहे थे सभी लोग सागरकट्टा अपने अपने गांव

चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सलप्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र में पड़ने वाले मृगीलेण्डी के पास एक छोटा हाथी पलट जाने से दो लोगौं की मौत हो गई जबकी 15 लोग घायल हो गये। सभी घायलो का इलाज जगन्नाथपुर सिएचसी में की जा रही है, वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर ईलाज के लिए चाईबासा रेफर किया गया।इस सबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्पताहिक हाट बाजार गम्हरिया से सागरकट्टा के लिए करिब 18 लोग सवार होकर जा रहें थे उसी क्रम में छोटाहाथी अन्यत्रित होकर पलटी हो गई।छोटा हाथी पर सवार 17 लोग हाटगम्हरिया सप्ताहिक बाजार से सागरकट्टा अपना अपना घर लौट रहा था। हादसा करिब ढाई का बताया जा रहा है।


घटना टोंटो थाना क्षेत्र के मृगीलण्डा मोड़ के पास हुई है।वाहन पर सवार घायल के द्वारा बताया गया मृगीलेण्डी मोड़ के पास गाड़ी को मोड़ने के समय पलट गई,गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी।,जिससे 15 लोग घायल हो गए तथा सागरकट्टा का शुशिल महतो और बड़ापुनसिया का सुनिया सिंकु वृद्द की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। 


बाद में घटना कि सुचना मालने पर सभी घायल को 108 व अन्य छोटा हाथी से जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र ईलाज के लिए लाया गया जहां अस्पताल चिकित्सा प्रभारी जयश्री किरण और अस्पताल कर्मी द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।इधर टोंटो पुलिस के द्वारा छोटा हाथी का चालक को गिरफ्तार किया गया है। घायल सभी लोग सागरकट्टा गांव व आस पास टोला का बताया गया।

इनकी हुई घटना स्थल पर मौत

1.सुनिया सिंकु बड़ापुनसिया मृतक

2. शुशिल महतो सागरकट्टा का मृतक

ये हुए घायल

मटिया सिंकु, सोमा सिंकु, गौविंद कुमार सिंकु, मैथली सिंकु, जयंती सिंकु, सहदेव बारिक, सोना दिग्गी, चांदनी कुजिया, मागिया सिंकु, लखन सिंकु, तुरी सिंकु, कौदमा सिंकु, रोया सिंकु, जानो सिंकु, बोंज बानरा।



किरीबुरू से चाईबासा अ रही मां पार्वती बस व टैंकर में हुई सीधी टक्कर, चालक की मौत, दर्जनों घायल


बस चालक गंभीर, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता राहत व बचाव कार्य में लगे


पश्चिमी सिंहभूम जिले सारंड़ा क्षेत्र में पड़ने वाले नोवामुंडी थाना अन्तर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के पास आज दोपहर किरीबुरू से चाईबासा की ओर आ रही मां पार्वती नामक यात्री बस और डीजल टैंकर के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई. सड़क दुर्घटना में बस चालक समेत दर्जनों यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए. बस चालक सिन्हा पान को गंभीर चोटें आयी है. हॉस्पिटल में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई. मृत चालक किरीबुरु के टीओपी बस्ती का निवासी था. सिन्हा पान के घर वालों को सूचना दे दी गई है. हालांकि सिन्हा पान की पत्नी आज सुबह ही किरीबुरु से चाईबासा के लिये निकली हैं. उन्हें एक बेटा और एक बेटी है, जो काफी छोटे हैं. सिन्हा के परिवार के अन्य सदस्य घटना की खबर के बाद नोवामुंडी के लिये रवाना हो गए हैं.

सभी घायलों को नोवामुंडी अस्पताल भेजा गया


 बताया जा रहा है कि उक्त बस बड़बिल से जमशेदपुर जा रही थी. तभी घटनास्थल के पास बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने टैंकर में सीधी टक्कर मार दी. बस का केबिन व आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर में बस में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हुये हैं. कई घायल यात्रियों को बस के पीछे की आपातकालीन दरवाजे से बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलते हीं टाटा स्टील की नोवामुंडी अस्पताल का चार एम्बुलेंस व अन्य वाहन घटनास्थल पर भेज सभी घायलों को नोवामुंडी अस्पताल भेजा गया है. साथ हीं घटनास्थल पर टाटा स्टील की एक अग्निशमन वाहन भी भेजा गया है ताकि टैंकर से डीजल की हो रही रिसाव से संभावित आग लगने की घटना को रोका जा सके. थाना प्रभारी अंकिता सिंह व अन्य सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता राहत व बचाव कार्य में युद्ध स्तर पर लगे हुये हैं।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post