झारखंड विधानसभा पुस्तकालय विकास समिति के सभापति अर्पणा सेन गुप्ता ने सरायकेला अनुमंडल पुस्तकालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश


सरायकेला : झारखंड विधानसभा पुस्तकालय विकास समिति के सभापति अर्पणा सेन गुप्ता ने सरायकेला अनुमंडल पुस्तकालय का निरीक्षण किया एवं संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।


उन्होंने पुस्तकालय में रखी पुराने पुस्तकों का भी अवलोकन किया। इसमें अधिकतर पुस्तक फटे हाल में मिला। पुस्तकों का संरक्षण संवर्धन हेतु पुराने पुस्तकों का बाइंडिंग कराने के लिए भी उन्होंने उपस्थित डीईओ जितेंद्र सिन्हा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 इससे पहले परिसदन में पत्रकार बुद्धिजीवियों ने उनसे मुलाकात की। 

मौके में झारखंड विधानसभा पुस्तकालय विकास समिति के सभापति अर्पणा सेन गुप्ता को कहानी छऊ की पुस्तक भेंट किया गया। इस पुस्तक के लेखक दीपक कुमार दारोघा द्वारा खुद उन्हें भेंट किया गया।

मौके में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य, अधिवक्ता जॉनी हाजरा, पत्रकार कार्तिक परिच्छा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post