झारखंड विधानसभा पुस्तकालय विकास समिति के सभापति श्रीमती अर्पणा सेन गुप्ता ने सरायकेला में की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड विधानसभा पुस्तकालय विकास समिति के सभापति श्रीमती अर्पणा सेन गुप्ता ने जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित परिसदन में की समीक्षा बैठक।


 बैठक में  सभापति श्रीमती अर्पणा सेन गुप्ता ने विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होनें  पुस्तकालय विकास समिति की समीक्षा के दौरान सभी विद्यालयों में पुस्तकालय की उपलब्धता, वहां पर किताबों का समायोजन, पठन-पाठन हेतु उपलब्ध सुविधा, पेयजल, किताब के प्रति बच्चों की रुचि, भवन की उपलब्धता आदि की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


 उक्त बैठक में उक्त समिति के सदस्य ढुल्लू महतो, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, आईटीडीए परियोजना निदेशक   संदीप कुमार दुराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती सरोज तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन विजय कुमार समेत अन्य सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारी एवं विभिन्न कार्यकारी विभाग के कार्यपालक अभियंता की उपस्थित रही।


इससे पहले उपायुक्त अरवा राजकमल ने झारखंड विधानसभा पुस्तकालय विकास समिति के सभापति अर्पणा सेन गुप्ता का स्वागत किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post