तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में समर कैंप का उदघाटन


मुख्य अतिथि एसडीपीओ दिलीप खलखो ने कहा, मंजिल पाना हो तो संघर्ष जरूरी है


चाईबासा संतोष वर्मा ) : सिकुरसाई में संचालित तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को तीरंदाजी समर कैंप प्रारंभ हुआ। 19 मई से 29 मई तक चलनेवाले इस समर कैंप का उदघाटन मुख्य अतिथि एसडीपीओ दिलीफ खलखो ने तीर चलाकर किया। इस मौके पर श्री खलखो ने प्रतिभागियों से अनुशासित होकर समर कैंप का अधिकाधिक लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मुश्किलें हमारे जीवन की अभिन्न अंग है। हमें मुस्कराते हुए इसका सामना करना चाहिये। 


जीवन में मंजिल पाने के लिये संघर्ष जरूरी है। सबों के जीवन में समय की उपलब्धता समान है। हर किसी के हिस्से में एक दिन में 24 घंटे का समय उपलब्ध है। ऐसे में मंजिल पाना इस बात पर निर्भर करता है कि समय का उपयोग कैसे किया गया है। मुख्य प्रशिक्षक मसर्षि महेंद्र सिंकू ने कहा कि इस कैंप में तीरंदाजी की तकनीकी ज्ञान के अलावे विभिन्न प्रकार के व्यायाम, रबर ड्रॉ, बो ड्रॉ, योगा, ध्यान, तीरंदाजी प्रतियोगिता तथा व्यक्तित्व विकास संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

इस मौके पर केंद्र के अध्यक्ष नरेंद्र पाड़ेया, सलाहकार सिद्धार्थ पाड़ेया, सहायक प्रशिक्षक शैलेंद्र सावैयां, शिक्षक सुप्रभात कुसुम देवगम, तेज नारायण देवगम, सुधीर पाट पिंगुवा, प्रसार भारती चाईबासा के लेखापाल निरंजन शर्मा, रमेश जेराई, सुमित सिंकू, जीवन देवगम, समीर हाईबुरू, जुलेन गोप, जानो पुरती, आशा बानरा समेत प्रतिभागी मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post