भारत ने बनाया नया संसद भवन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : लोकतंत्र की प्रकाश स्तंभ के रूप में चर्चित दिल्ली रायसिना हिल्स स्थित नया संसद भवन भारत ने बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नए संसद भवन का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। पूजा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मौजूद थे। पूजा अर्चना के बाद विधि विधान से प्रधानमंत्री ने राजदंड, सेंगोल को संसद भवन में स्थापित किया।


इस दौरान संतो की वैदिक मंत्रों से सारा वातावरण भक्तिमय प्रतीत हो रहा था। 

हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध, जैन संतो की उपस्थिति रही। सभी ने नई संसद की गौरव को बढ़ाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


 समारोह में संसद भवन बनाने वाले मजदूरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया।

 संसद में लोकसभा आंतरिक कक्ष राष्ट्रीय पक्षी मयूर जबकि राज्यसभा आंतरिक कक्ष राष्ट्रीय पुष्प कमल की आभा प्रकट होती है।

 समारोह में संसद भवन में राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने सदस्यों को राष्ट्रपति की संदेश सुनाया। लोकतंत्र की इस प्रकाश स्तंभ की खुशबू चारों ओर फैल रही है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post