झारखंड राज्य में टेंडर मैनेज का धंधा जोरों पर है,टेंडर मैनेज में अब उद्योग का रूप लेने लगा है



चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : झारखंड राज्य में टेंडर मैनेज का धंधा जोरों पर है,टेंडर मैनेज में अब उद्योग का रूप लेने लगा है,इस धंधे में सफेद पोस नेता के संरक्षण में अभियंता और ठिकेदार मालामाल हो रहें हैं।ऐसा ही टेंडर मैनेज का मामला प्रकाश में आया है। विदित हो कि राज्य के कल्याण विभाग से दस जहरस्थान का चहारदीवारी तथा सोंद्रीकरण करने की स्वीकृति मिली है, उपायुक्त अरवा राज कमल के द्वारा उक्त दस योजना को कराने के लिए मार्च 2023 में सरकार से आवंटित नौ करोड़ सात लाख बिरासी हजार चौतीस मात्र राशि कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, सराईकेला को दे दिया है। 


कार्यपालक अभियंता लंबे समय तक टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं किया।कार्यपालक अभियंता के द्वारा 29  अप्रैल की वेबसाईट में प्रकाशन किया है,और टेंडर डालने की अंतिम तिथि 06 मई तक रखी है। मात्र 8 दिन समय दिया गया है,जिस में 4 दिन अवकाश है,ऐसे में यह टेंडर को मैनेज और अपने चहेते ठिकेदारों को डलवाने के लिए किया गया है।इस सम्बंध में 04 मई को सामाजिक संगठन के सतीश सोरेन ने मुख्य अभियंता ग्रामीण विकास विशेष,रांची को पत्र लिख कर शिकायत दर्ज कराएं हैं।


श्री सोरेन ने रांची मुख्यालय में टेंडर डालने का स्थान नहीं दिए जाने पर सवाल खड़ा किया है ,वहीं कार्यपालक अभियंता सुनील नाथ पर टेंडर मैनेज करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण विकास विशेष विभाग के तत्कालीन निलंबित मुख्य अभियंता बिरेंद्र राम इसी टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता बरते तथा सीएस के नाम पर कट मनी, घुस लेने और अकूत धन सम्पत्ति अर्जित किए जाने की लेकर आज जेल में बंद हैं,इस तरह का घटना सामने आने के बाद भी सुनील नाथ जैसे अभियंता को डर नही लगता है। ED के शिकंजे में बंद बिरेंदर राम के खासे नजदीकी रहें हैं सुनील नाथ ।


अखिल भारतीय आदिवासी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश सोरेन ने लिखा मुख्य अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रभाग को पत्र, रोक लगाने की कि मांग

ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, सरायकेला के द्वारा निविदा आमंत्रण में
भारी अनियमितता बरते जाने को लेकर

प्रसंग ई निविदा संख्या  RD / SD / SKELLA /03/2023, 2024


कहना है कि सुनील नाथ, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, सराईकेला के द्वारा अपने चहेते ठिकेदारों को निविदा में भाग लेने एवम मैनेज टेंडर करने के उद्देश्य से विभाग के मार्गदर्शन को नजर अंदाज कर मुख्य अभियंता कार्यालय, रांची, साथ ही रांची के जिला पुलिस कंट्रोल मुख्यालय को टेंडर डालने का स्थान को हटा दिया गया है। गौर तलब है कि पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा प्रमण्डल के सवास्थ्य योजनाओं का निविदा आमंत्रित सूचना में रांची में भी डालने का उल्लेख किया गया है, लेकिन सराईकेला प्रमंडल के निविदा सूचना में रांची में निविदा डालने का उल्लेख नहीं है, जबकि योजना मुख्य अभियंता अधीक्षण अभियंता के अधिकार क्षेत्र अंतर्गत है। वर्तमान समय में निविदा को पारदर्शी तरीके से करने तथा मैनेज टेंडर को रोकने हेतु विभाग की तरह आपके कार्यालय तथा रांची में भी निविदा डालने की सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। निविदा में मात्र सात दिन का समय दिया गया है जिसमें तीन दिन बैंक में ही अवकाश है । कम समय देकर अपने चहेते संवेदकों को टेण्डर डलवाने का काम किया जा रहा है ।
अतः श्रीमान से आग्रह है की टेंडर मैनेज को रोकने के लिए आप यथा शीघ्र उक्त निविदा आमंत्रित सूचना में संशोधित एनआईटी प्रकाशित करने हेतु कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्देश देने की कृपा करना चाहेंगे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post