पश्चिमी सिंहभूम जिले में कमिशन वसूली के कारण नहीं मिल रहा संवेदकों को कार्यादेश छः माह बीतने के बाद भी निविदा का नहीं हुआ निष्पादन,

 डीएमएफटी की 30 योजनाओं है अधड़ में, योजना को पुरा करने का निर्धारित समय भी समाप्त होने के कगार पर

चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में कमिशन वसूली के कारण नहीं मिल रहा संवेदकों को कार्यादेश आज चर्चा का विषय बन गया है। जबकी छः माह बीतने के बाद भी निविदा का आज तक नहीं हुआ निष्पादन, जबकी छह माह पूर्व ही डीएमएफटी फण्ड से 30 योजनाओं है अधड़ में पड़ा हुआ है। 

ज्ञात हो कि छः माह बीत जाने के बाद भी ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, चाईबासा के द्वारा डीएमएफटी की 30 योजनाओं का कार्य आवंटन अब तक संवेदकों को नहीं किया गया है । गौरतलब है कि जिला के डीएमएफटी मद से तीस योजना कार्य निविदा के माध्यम से कराने के लिए ग्रामीण कार्य प्रमंडल चाईबासा को दिया गया है। 

21 जनवरी को निविदा आमंत्रण सूचना दैनिक अखबार में प्रकाशित किया गया था, 27 को संवेदकों के निविदा में भाग भी लिया है,अधीक्षण अभियंता के द्वारा सीएस अनुमोदन भी कर दिया गया है, लेकिन लम्बे समय बीत जाने के बाद भी कार्यपालक अभियंता के द्वारा संवेदकों से इकरारनामा की प्रक्रिया को पूरा करने में अनावश्यक विलम्ब किया जा रहा है,ऐसा लगता है कि कमिशन वसूली का मामला है जिसके कारण संवेदकों को कार्यादेश देने में विलम्ब हो रहा है। 

कार्यकारी एजेंसी के द्वारा निविदा निष्पादन में छः माह लगाना समझ से परे है। इस संबंध में जिला प्रशासन मौन धारण किए हुए हैं। प्रभारी कार्यपालक अभियंता के कार्यकाल में राज्य स्तरीय योजनाओं का डीपीआर और प्राक्कलन विभाग में समय पर नहीं भेजे जाने की भी सूचना प्राप्त हुई है। 

कार्यकारी एजेंसी के लापरवाही, उदासीनता जैसे कार्यशैली से कार्य करने का समय ही निकल गया,अब मात्र एक माह ही कार्य करने का समय बचा है,ऐसे स्थिति में संवेदक को टाईम एक्सटेंशन जैसे समस्या से जूझना पड़ता है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post