चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : मारवाड़ी महिला समिति चाईबासा के तत्वाधान में 13 मई से 19 मई तक बच्चों के लिए समर कैंप करवाया गया बिगनर्स प्वाइंट स्कूल मधु बाजार में इस छह दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने बहुत सी चीजें आर्ट एंड क्राफ्ट की सीखी डांस सीखा बच्चों को पौधों की महत्ता बताते हुए उन्हें प्लांट लगाना सिखाया गया फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया बहुत से बच्चे लोग इसमें शामिल हुए। बच्चों को राखी बनाना भी सिखाया गया यह बनी हुई राखियां बॉर्डर में सैनिक भाइयों के लिए भेजी जाएगी।
समर कैंप को सफल बनाने में अध्यक्ष कविता शर्मा अंचल प्रमुख रजनी मोहता सोनी फिरोजी वाला डिंपल अग्रवाल खुशबू सरिता जालान नेहा अग्रवाल पिंकी नेवटिया मनीषा अग्रवाल अनीता ममता सिंघानिया निशा केडिया का प्रमुख योगदान रहा।
