चाईबासा : आदिवासी हो समाज के बुद्धिजीवियों, नौकरी पेशा,मुण्डा मानकी संघ केन्द्रीय कमेटी और स्थानीय निगरानी समिति के सहयोग से युवाओं को बेहतर शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के मार्गदर्शन से कोल्हान नितिर तुरतुंग के पहली K.N.T.स्टडी सेंटर सह लाइब्रेरी,चाईबासा केंद्र 1 नवम्बर 2020 से शुरू हुआ है। अभी तक इस केंद्र से बहुत सारे छात्रों ने विभिन्न पदों पर नौकरी प्राप्त कर चुके हैं। इस बार 2023 में भी चाईबासा केंद्र से दो शिक्षक सुश्री गीता लागुरी (पंचायत सचिव) एवं दीपक लागुरी (इनकम टैक्स) और तीन छात्राएं कानु तियु, अनिल हेस्सा एवं नरेश हेम्ब्रोम तीनों ने रेलवे में सफलता हासिल किए हैं।
कार्यक्रम को शुभारंभ डॉ. बाबा अम्बेडकर और भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर मालार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
छात्र छात्राओं ने स्वागत और विदाई लोकगीत गाकर कार्यक्रम का समां बांधा।
आदिवासी हो महासभा के महासचिव सह टूसा सरदार स्कूल के संचालक, यदुनाथ तियु ने सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आशीर्वचन स्वरूप सम्बोधित करते हुए कहा "जब कोई छात्र सफल होते हैं तो उसके पीछे शिक्षक की मेहनत होती है"। ये तो खुशी की बात है कि इस केंद्र से शिक्षक और छात्र दोनों ने सफलता प्राप्त किए हैं। आप सभी इसे ही मेहनत करते रहिए और कोल्हान नितिर तुरतुंग का भी नाम कीजिए।
सेंया मार्शल लाइब्रेरी कमारहातू के संचालक सह KNT सलाहकार, कृष्णा देवगम छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहे "आप सभी, शिक्षकों की बातें सुनोगे और अच्छा व्यवहार करोगे तो तुम्हें दक्षिणा के रूप में सफलता ही मिलेगी "।
आज के इस कार्यक्रम में केंद्र के छात्राएं जो क्लास टेस्ट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी लाये उन्हें भी सम्मानित किया गया है। जिसका नाम इस प्रकार है सीनियर वर्ग में बबली केराई, गीता पूर्ति एवं सीता पूर्ति और जूनियर वर्ग में सुनैना बलमुचू, नारायण देवगम एवं विशाल बोबोंगा हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से यदुनाथ तियु (संस्थापक टुसा सरदार पब्लिक स्कूल), कृष्णा देवगम, माझी राम जामुदा (अध्यक्ष कोल्हान नितिर तुरतुंग), प्रेम सिंह डांगिल (महासचिव कोल्हान नितिर तुरतुंग), शैलेन्द्र सुंडी (अध्यक्ष KNT CBSA), रबिन्द्र गिलुवा(कार्यकारिणी सदस्य), टिकूल तियू, जगदीश बिरूली, शिक्षक रघुनाथ बिरूवा, प्रधान पुरती एवं काफी संख्या में शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित थे।

