गीता थिएटर एवं राँटरेट क्लब कालीमाटी जमशेदपुर द्वारा आयोजित होने वाले नि:शुल्क समर कैम्प 0.5 का पोस्टर का विमोचन रिटायर्ड (आइ.पी.एस) अधिकारी राजीव रंजन सिंह ने किया


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : जमशेदपुर सी एच एरिया में गीता थिएटर एवं रॉटरेट क्लब कालीमाटी जमशेदपुर द्वारा आयोजित होने वाले नि:शुल्क समर कैंप 0.5 का पोस्टर विमोचन रिटायर्ड (आइ.पी.एस) अधिकारी राजीव रंजन सिंह द्वारा किया गया। जिसके बाद गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी ने प्रेस को बताया कि सुंदरम संस्था 2007 से लगातार झारखंड राज्य स्तरिया सामाजिक विषयों में जन-जागरूकता अभियान चलाकर सेवा प्रदान कर रही है इस कर्म में सुंदरम संस्था का कला-संस्कृति विभाग गीता थिएटर प्रतिवर्ष ग्रीष्मकाल में 10 से 15 दिवसीय निशुल्क समर कैंप आयोजित कर निम्न वर्ग के बच्चों को नृत्य, नाट्य, संगीत, चित्रकार, कानूनी जानकारी एवं विशेष कर किशोरियों को आत्मरक्षा हेतू मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देता आ रहा है इस बार भी ग्रीष्मकाल मे दिनांक 15 मई से 25 मई 2023 तक मानगो डिमना रोड़ शांकोसाई 04नम्बर रोड़ स्थित एस• बी• एम• स्कूल में समर कैंप अपना पाचवां सीजन आयोजित कर रही है। बच्चों को नशा के विरोध एवं गुड टच वॉच की संवाद कर जागरूक किया जा जाता है।


वहीं गीता थिएटर के संरक्षक सह सुंदरम संस्था के अध्यक्ष मो• ताजदार आलम ने कहा इस समर कैंप के माध्यम से वर्तमान परिस्थितियों में जो समाज की दयनीय स्थिति है उसे सुधार कर सद्भावना मे परिवर्तित करने की ओर एक कोशिश है समर कैंप के माध्यम से गरीब बच्चों के जो बड़े- बडे़ क्लासेस में जाकर इन चीजों का प्रशिक्षण नहीं ले सकते उन तक पहुंचाने का सुनेहरा मौका समर कैम्प है समर कैम्प मे भाग लेने वाले प्रतिभागी बच्चे सुन्दरम द्वारा संचलित गीता थिएटर के माध्यम से आगे भी नि:शुल्क कला- संस्कृति से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं कमेटी द्वारा निशुल्क समर कैंप से ही किसी जानकारी के लिए 8092623310 / 7209441698 नंबरों साझा किया जिस पर संपर्क कर किसी भी तरह जानकारी प्रतिभागी के अभिभावक ले सकते हैं।

 पोस्टर विमोचन मे गीता थिएटर संरक्षक वं सुन्दर संस्था अध्यक्ष मो• ताजदार आलम, गीता थिएटर अध्यक्ष गीता कुमारी, सुन्दर संस्था उपाध्यक्ष इलायस अली वारसी, गीता थिएटर महिला कलाकार सह संपूर्ण आश्रय से सुसमिता सरकार, राँटरेट क्लब कालीमाटी जमशेदपुर से दीपक मेहता, गीता थिएटर सदस्य तुषार दासगुप्तो, अभिरंजन कुमार, विवेक शर्मा, श्यामली डे उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post