प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पी०एल०एफ०आई० के एरिया कमांडर सुखराम गुडिया उर्फ रोडे उर्फ भदवा उर्फ भीम गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

 

चाईबासा जिलान्तर्गत गुदडी थाना एवं बंदगाँव थाना क्षेत्र में पी०एल०एफ०आई उग्रवादियों द्वारा उपयोग किये जा रहे हथियारों को छुपाकर रखा गया था।

चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : बिते रात्रि में खूँटी जिलान्तर्गत प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पी०एल०एफ०आई० के एरिया कमांडर सुखराम गुडिया उर्फ रोडे उर्फ भदवा उर्फ भीम उम्र लगभग 25 वर्ष, पै० दुगन गुडिया सा० तपकरा जोजो टोली, थाना तपकरा जिला खूँटी की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तारी के उपरांत उसके द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया कि चाईबासा जिलान्तर्गत गुदडी थाना एवं बंदगाँव थाना क्षेत्र में पी०एल०एफ०आई उग्रवादियों द्वारा उपयोग किये जा रहे हथियारों को छुपाकर रखा गया है, जिसके संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए चाईबासा जिलाबल खूँटी जिलाबल एवं सी०आर०पी०एफ० 94 BN का एक संयुक्त अभियान दल गठित किया गया। संयुक्त अभियान दल द्वारा रात्रि में छापामारी में अभियान संचालित किया गया और अभियान संचालन के क्रम में गुदड़ी थानान्तर्गत तेनतारी पहाड़ / जंगली क्षेत्र से 01 एच0के0 33 राइफल मैगजीन, 245 जिन्दा गोली, 102 चितकवरा पाउच, 01 देशी पिस्टल, 01 दूरबीन बरामद किया गया तथा बंदगाँव थानान्तर्गत ग्राम सोगा से 02 315 बोर का देशी राईफल एवं मैगजीन तथा अन्य सामान बरामद किया गया। उक्त एरिया कमांडर के विरूद्ध चाईबासा जिला एवं खूंटी जिलान्तर्गत कुल 27 कांड अकित है।


ये हथियार हूए बरामद

1. 01 एच0के0 33 राइफल मैगजीन।

2. 245 जिन्दा गोली।

3. 02 चित्रपरा साक्स।

4. 01 देशी पिस्टल 

5.01 दूरबीन।

6. 02, 315 बोर का देशी राईफल एवं मैगजीन तथा अन्य सामान बरामद


ये थे अभियान दल

1. श्री पी0आर0 मिश्रा, द्वितीय कमान अधिकारी, सी०आर०पी०एफ० 94 BN.

2. रमेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), खूँटी। 

3. श्री कपिल चौधरी, भा०पु०से०, सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनु०पु०पदाधिकारी, चक्रधरपुर। 

4. श्री ओम प्रकाश तिवारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा।

5. पु०नि० दिविजय सिंह, तोरपा अंचल । 6. चाईबासा जिलाबल, खूँटी जिलाबल एवं सी0आर0पी0एफ0 94 BN की टुकड़ी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post