सरायकेला जगन्नाथ मेला समिति का हुआ पुनर्गठन, मनोज बने अध्यक्ष

सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : आगामी रथ यात्रा को लेकर थाना चौक के निकट स्थित स्थानीय गुंडीचा मंदिर प्रांगण में जगन्नाथ मेला समिति का हुई बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से मनोज चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया।

पुनर्गठित इस समिति में सर्वसम्मति से गोविंद साहू को उपाध्यक्ष, छोटेलाल को सचिव एवं विकास चौधरी को सह सचिव बनाया गया। इसके अलावे रूपेश साहू एवं ज्योति लाल साहू को सांस्कृतिक समिति के संयोजक मनोनीत किया गया।

मेला संचालन पूजा पाठ एवं प्रसाद वितरण समिति में विक्की साहू, अमित प्रजापति सहित कई शामिल किए गए हैं।वेशभूषा के लिए सुशांत महापात्र, उज्जवल सिंह, सुमित महापात्र, शुभम कर, विक्की महापात्र, अनुभव सतपति एवं गौतम मुखर्जी को शामिल किया गया है।

बैठक में मुकेश साहू, टुकुन भंज, नेपाल मोदक, अनूप कुमार साहू, गुणा मोदक, विश्वनाथ मिश्रा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post