सरायकेला : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2017 (नियमित बैकलॉग) के राज्य स्तरीय मेघा सूची के आधार पर सरायकेला खरसावां जिला के लिए 30 निम्न वर्गीय लिपिक (जिला समाहरणालय) के पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित अभ्यार्थियों के सभी प्रमाण पत्रों की जांच 30 मई एवं 31 मई जिला स्थापना शाखा में निर्धारित है।
झारखंड सरकार के सचिव, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड रांची 19 मई द्वारा निम्नवर्गीय नियुक्ति के संबंध में जारी दिशानिर्देश के मुताबिक उपायुक्त का कार्यालय सरायकेला खरसावां स्थापना शाखा द्वारा इस संबंध में सूचना जारी की गई है। सूचना के मुताबिक सभी अनुशंसित अभ्यार्थी 30 एवं 31मई को कार्यालय अवधि में जिला स्थापना शाखा सरायकेला खरसावां में आकर अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच कराना सुनिश्चित करेंगे।
