चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : रेलवे लाइन मे काम कर रहें मजदूर सहायक श्रमा युक्त केंद्रीय चाईबासा को झारखण्ड जेनरल काम गार यूनियन के बैनर तले मिल रहें कम मजदूरी का जॉन मिरन मुंडा के नेतृत्व मे शिकायत दर्ज किया।मजदूरों ने श्रम अधिकारी को बताया की हमलोंगो को ढलाई का काम लिया जाता है और मात्र 220₹ दिया जा रहा है। श्रम अधिकारी ने बताया की वर्तमान मे 494₹ सरकार ने कम से कम मजदूरी दर तय किया है इसलिए ये गलत है।
आपलोग अपना हक के लिए इसी तरह बिभाग आकर शिकायत दर्ज कराइये। जॉन मिरन मुंडा ने कहा की रेलवे के सभी जगहों पर मजदूरों को 250₹ से ज्यादा नहीं दिया जाता है इसलिए जाँच किया जाये। आज रेलवे मे ठेका मजदूरों को अच्छा रोजगार मिल सकता है लेकिन कम मजदूरी मिलने के कारण पलायन का कारण बना हुआ है। जब टेंडर डाला जाता है तो ठेकेदार बिलोह मे अपना टेंडर निकालता है जिसके कारण मजदूरों का हक मारा जा रहा है सरकार को ध्यान देना जरुरी है की मजदूरों का हक ना मारा जाये।

