ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री से युवा पीढ़ी में बढ़ रही है नशे की लत
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के आदिवासी बहुुल क्षेत्र बंदगांव थाना क्षेत्र में अवैध देशी विदेशी शराब गली चौराहों,किराना दुकान और ढाबों पर खुलेआम बेची जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री से युवा पीढ़ी में नशे की लत बढ़ रही है।ग्रामीण क्षेत्रों का माहौल खराब हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बंदगांव थाना के आसपास और गांवों में अवैध देशी विदेशी शराब बेची जा रही है। सरकारी दुकान नहीं रहने के कारण अवैध कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। अवैध कारोबारी मालामाल हो रहे हैं। सरकारी राशि को चुना लग रहा है। नशे की लत से गांव का माहौल खराब हो रहा है। अवकारी विभाग कोई कार्रवाई करती है ना पुलिस। जिस कारण से खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है। सूत्र बताते हैं कि यह सभी विदेशी शराब खूंटी जिला से लाकर बेची जा रही है। लेकिन अवैध शराब की बिक्री पर लगाम न लगाने से अवकारी विभाग की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में खड़ी होती दिखाई दे रही है।
सूत्र यह भी बताते हैं कि थाना से चंद कदम की दूरी पर ठंडा बीयर भी 24 घंटा उपलब्ध रहता है। ग्रामीणों के अनुसार बंदगांव, हैसाडीह, चाकी आदि जैसे दर्जनों ऐसे गांव हैं, जहां अवैध शराब का कारोबार बेरोकटोक जारी है। इन क्षेत्रों के कई गांवों की स्थिति यह है कि गांव वालों को पानी की तलाश में भले ही मीलों भटकना पड़ता हो पर अवैध शराब बिना मशक्कत किए ही उपलब्ध हो जा रही है। अवैध रूप से गांवों में संचालित हो रही अवैध शराब की किराना दुकान, ढाबों ने गांवों का माहौल दूषित कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में शराब के कारण दिनोंदिन अपराधों में वृद्धि हो रही है। लोग हादसों का शिकार हो रहे है। साथ ही अवैध शराब आसानी से उपलब्ध हो जाने से भोले-भाले ग्रामीण युवा वर्ग शराब की लत में जकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अवैध शराब विक्रय पर कार्रवाई की मांग की है।
