प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री चाईबासा में जोरों पर



चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : चाईबासा एवं आसपास के ग्रामीण बहुल क्षेत्रों में गुप्त रूप से भारी पैमाने पर तंबाकू उत्पाद रजनीगंधा - तुलसी, गुटखा खैनी आदि की बिक्री जोरों पर है।

 मजेदार बात यह है कि प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लाभ से मन नहीं भरने पर अवैध तंबाकू कारोबारी विगत कुछ दिनों पूर्व से तंबाकू उत्पादों को कालाबाजारी कर बेचवा रहे है। वर्तमान में प्रतिबंधित गुटखा उत्पादों जैसे रजनीगंधा तुलसी गुटखा आदि के मूल्यों में अंकित मूल्य से भी अधिक वसूला जा रहा है। पूर्व में अवैध गुटखा के कारोबार में जेल जाने वाले तथा वर्तमान में कुकुरमुत्ते की तरह नए नए लोग इस धंधे में कूद चुके हैं। तंबाकू सेवन के कारण मुंह के कैंसर के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। वहीं पर्व त्योहारों का आगमन हो चुका है तंबाकू आदि खाकर जहां-तहां थूकने वालों के कारण गंदगी फैलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर प्रत्येक दिन उड़ीसा से ट्रक व यात्री बस के माध्यम से अवैध गुटखा चाईबासा पहुंच रहा है।गौरतलब है कि हाल फिलहाल के दिनों में गुटखा, खेनी, तंबाकू आदि के बड़े कारोबारियों के यहां जांच छापामारी आदि नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है। एक अनुमान के मुताबिक चाईबासा एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रतिबंधित गुटखा एवं खैनी का प्रतिदिन 15 लाख का कारोबार हो रहा है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post