सरायकेला में चैत्र पर्व (छऊ महोत्सव) को लेकर प्रशासन हुआ सक्रिय


प्राचीन भैरव पीठ स्थली में हुई भैरव देव की पूजा अर्चना


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला में चैत्र पर्व(छऊ महोत्सव) को लेकर प्रशासन हुआ सक्रिय।

 धार्मिक अनुष्ठान से परिपूर्ण इस उत्सव की शुभारंभ भैरव पूजा से हुई। खरकाई नदी तट पर स्थित प्राचीन भैरव पीठ स्थली में भैरव देव की पूजा-अर्चना हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी निदेशक मृत्युंजय कुमार ने जजमान के रूप में पूजा रस्म को पूरा किया। प्राचीन छऊ नृत्य अखाड़ा के रूप में परिचित भैरव पीठ स्थली में भक्ति सौहार्द का माहौल बना रहा।

राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के पूर्व निदेशक तपन पटनायक, पूर्व इंस्ट्रक्टर विजय साहू सहित कलाकार एवं कला प्रेमी पूजा रस्मों को सफल करने में सक्रिय दिखे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post