कोल्हान युवा कांग्रेस ने किया आदित्यपुर टोल प्लाजा में नाकेबंदी



चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला- खरसांवा और पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप आदित्यपुर टोल प्लाजा को घंटों तक जाम किया। तीनों जिलों के हजारों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पूरी तरह से टोल प्लाजा को को जाम करके केंद्र सरकार के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया।

VIDEO

कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा भी पूरे दल-बल के कार्यक्रम में पंहुचे। जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी पूरी तरह से निरंकुश और तानाशाह हो गए हैं। प्रधानमंत्री जी सिर्फ चंद पूंजीपतियों की कठपुतली बन कर रह गए हैं और उन्हीं चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने व अपने चुनावी फंड इकट्ठा करने के लिए सारे सरकारी कंपनियों को एक एक कर बेचते जा रहे हैं ताकि उनको चुनावों में खर्च करने के हजारों करोड़ों का राजनीतिक चंदा मिल सके लेकिन अब ज्यादा दिन तक प्रधानमंत्री मोदी जी देश की जनता को मूर्ख नहीं बना सकते हैं।



देश जनता उनके जुमलेबाजी को अच्छी तरह समझ चुकी है और आनेवाले चुनावों में इसका परिणाम भी देखने को मिलेगा।इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश संवैया, सन्नी संदीप देवगम, प्रदेश महासचिव दीनबंधु बोयपाई, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह स्टेट सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर अनुप्रिया सोय, जिला सचिव विवेक कुमार, जिला महासचिव देविश लागुरी, मझगांव विधानसभा उपाध्यक्ष बसंत सामड, चाईबासा नगर अध्यक्ष राहुल दास, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष अमन महतो, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सुशील हेस्सा, युवा कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष महावीर मिंज, कार्यक्रम प्रभारी अखिलेश होनहागा, सन्नी राॅबर्ट अंथोनी, सोनू, बबलू गोप, विवेक खलखो, अमित कुजुर, खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष आकाश कांडेयांग, राहुल गोप, मुकेश कालिंदी ,राजू कारवा सहित अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post