कला केंद्र में हुई नृत्य प्रतियोगिता में खरसावां छऊ नृत्य मंडलियों ने अपना-अपना बेहतरीन प्रस्तुति दी
अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण ने श्री परमानंद सहित कईयों को किया सम्मानित
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला में चैत्र पर्व (छऊ महोत्सव) को लेकर भक्तगण धार्मिक अनुष्ठानों का संपादन करने में सक्रिय दिखे। लोगों में जगत नर्तक की आराधना के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
यहां तक कि संस्थाओं में सुबह शाम को ढोल नगाड़ा की धुन सुनाई पड़ रही है। इसलिए कहा जाता है कि " चैत्र के आगमन में सरायकेला में छऊ नृत्यों की अखाड़ा।
संगीत में शहनाई ढोल नागडा। इसमे भाव प्रकट करती मुखड़ा। "
इधर भक्तगण धार्मिक अनुष्ठानों का संपादन करने में सक्रिय दिखे। वहीं दूसरी ओर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में खरसावां छऊ नृत्य शैली की प्रतियोगिता हुई। इससे पहले अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण ने निर्णायक मंडली के सदस्य परमानंद नंदा सहित कई गणमान्य को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान खरसावां छऊ नृत्य मंडलीयों ने अपना-अपना बेहतरीन प्रस्तुति दी।
छऊ महोत्सव में भाग लेने के लिए चयन हेतु आयोजित इस नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली द्वारा कई उत्कृष्ट नृत्य मंडली का चयन हुआ।
कार्यक्रम में जिला उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, आईटीडीए परियोजना निदेशक संदीप कुमार दराईबुरू सहित जिला के पदाधिकारियों के अलावा अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा व कलाकार , कला प्रेमी, गणमान्य की उपस्थिति रही।प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी निदेशक मृत्युंजय कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।






