चाईबासा के बूथ संख्या 106,107 में दीवार लेखन कर "एक बार फिर से भाजपा सरकार" एवं कमल फूल बनाने का चलाया अभियान


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 6 अप्रैल से 15 मई तक चलने वाले दीवार लेखन अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर चाईबासा बूथ संख्या 106,107 में दीवार लेखन कर "एक बार फिर से भाजपा सरकार" एवं कमल फूल बनाया गया। कमल फूल बनाते हुए संजय पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र सरकार निरंतर जन सेवा के कार्य कर रही है और आने वाले दिनों में फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।


 इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए हमारे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक बूथों में कार्यकर्ताओं के द्वारा कमल फूल बनाया जा रहा है और आम जनों को संदेश देते हुए कहा जा रहा है कि देश के मान सम्मान और अभियान को बनाए रखने के लिए आप सभी लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें। आज के दीवार लेखन में मुख्य रुप से भाजपा नगर अध्यक्ष अजय खत्री, लोकसभा प्रवास समिति जिला संयोजक संजय पांडे, भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो, चाईबासा नगर बुथ सशक्तिकरण अभियान प्रमुख पवन शर्मा, नवीन गुप्ता, शिव कुमार राम, शैलेश बाजपाई, संतोष ठाकुर, संतोष राणा, पिंटू ठाकुर, अशोक जैन विकास महापात्रो ,ज्जवल रक्षित, अशोक विजयवर्गीय राकेश पोद्दार मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post