सुरदा क्राॅसिंग में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का प्रखण्ड स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन।


मुसाबनी : अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर  सुरदा क्राॅसिंग में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत  का  प्रखण्ड स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से  अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के झारखण्ड प्रांत संगठन मंत्री  शिवाजी क्रांति ने संगठन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी कहा कि - दुनिया का हर व्यक्ति ग्राहक होता है। देखा जाय तो एक व्यक्ति जन्म के पूर्व से  लेकर मरणोपरांत  तक ग्राहक रहता है। पुराने समय में  ग्राहकों को देवता की संज्ञा दी जाती थी, आज बिलकुट  उलटा  है। हम प्रत्येक वस्तु का  मूल्य चुका कर खरीदते हैं, फिर भी हम धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं। हमें समाज के हर वर्ग में जाकर जागरूकता लानी चाहिए। 


बैठक में मुसाबनी प्रखण्ड समिति का गठन भी किया गया।समिति के संयोजक रामदास बेसरा, सह संयोजक प्रशांत नामाता एवं रितिका चाशा, पर्यावरण प्रमुख रघुनाथ हेम्ब्रम, महिला जागरण प्रमुख माधुरी चौधरी एवं सह प्रमुख रीना मिश्र, रोजगार सृजन प्रमुख अर्जुन हाँसदा, प्रचार प्रसार प्रमुख सीताराम कन्डुलना, स्टूडेंट क्लब प्रमुख रामानंद यादव एवं संजय महतो, व्यवस्था प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार को बनाया गया। मुख्य अतिथि  मुसाबनी प्रखण्ड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम ने अपने सम्बोधन में कहा कि-- ये बहुत खुशी का विषय है कि हमारे मुसाबनी प्रखण्ड में हम ग्राहकों की आवाज बुलन्द करने के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। इससे जुड़ी ऐसी कई बातें हैं जिसकी जानकारी हमसब को नहीं थी। हम लोगों को इसकी जानकारी आम आदमी तक पहुंचाने की जरूरत है।  बैठक में कमिटी के पदाधिकारियों के अलावा किशन नायर, हिमांशु मिश्र, पिथो मुर्मू, प्रसाद टुडू, धनंजय दास, उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post