मुख्यमंत्री के कर कमलों से बिरसा ग्राम विकास सह कृषक पाठशाला समारोह में पशु चिकित्सकों को मिला नियुक्ति पत्र


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा रांची प्रोजेक्ट भवन कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला योजना अंतर्गत सूचीबद्ध कार्यकारी एजेंसियों के साथ एवं पशुधन आपूर्ति कार्यकर्ताओं के साथ एमओयू सह नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कर कमलों से पशु चिकित्सकों को मिला नियुक्ति पत्र।

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने उक्त योजना के अंतर्गत एमओयू करने वाले कार्यकारी एजेंसियों एवं नवनियुक्त चिकित्सकों को शुभकामनाएं दी। और कहा कि किसान पाठशाला का परिकल्पना दिशोम गुरु शिबू सोरेन का था।


उन्होंने कहा कि झारखंड की आत्मा कृषि व्यवस्था कह सकते हैं। 70% से अधिक लोग गांव में है और खेतीबाड़ी पर निर्भर है। जो वास्तव में किसान थे, खेतिहर मजदूर का रूप धारण कर रहे हैं। किसानों की संख्या में कमी है। कई कारण है। भौगोलिक, जलवायु के अलावे नीतिगत कारण भी एक है। आज भी किसान भगवान भरोसे हैं। चुनौती को गंभीरता से लिया गया है। विभाग का बजट चार हज़ार करोड़ रखा है। ताकि कृषि क्षेत्र में बेहतर काम कर सके। उन्होंने कहा जो खेतिहर मजदूर है समृद्ध किसान बने। और कृषि क्षेत्र में झारखंड का अलग पहचान बनाने में अपना भूमिका निभाएं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।


मौके में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने मुख्यमंत्री के विचारों की प्रशंसा की। स्वागत संबोधन में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने स्पष्ट किया कि तीन कार्यक्रम सम्मिलित कर समायोजन किया गया है। पशुपालन प्रभाग से 26 पशु चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। कृषि विभाग से छह लोगों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कृषक पाठशाला योजना अंतर्गत कार्यकारी एजेंसी के साथ एमओयू एवं मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत पशु सप्लाई के लिए एमओयू कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक सौ कृषक पाठशाला की स्वीकृति दी गई है। कृषि के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।


कृषक पाठशाला अंतर्गत संस्था ग्रामीण विकास ट्रस्ट रांची बुंडू, भारतीय लोक कल्याण संस्थान लातेहार, सहित कई के साथ हुई एमओयू। नवनियुक्त पशु चिकित्सक डॉ मोहित दत्ता, डॉ प्रिंस राज, डॉ नंदिता बेरा, डॉ रेशमी कोडा, नियुक्ति पत्र पाने वालों में शामिल थे। 

समारोह में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, कृषि निदेशक चंदन कुमार, उद्यान निदेशक निसार अहमद, भूमि संरक्षण कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निदेशक अजय कुमार सिंह, कृषि पशुपालन सहकारिता के विशेष सचिव प्रदीप हजारी, अपर सचिव अंजनी कुमार, नवनियुक्त चिकित्सक, संबंधित विभाग के कर्मी, एमओयू करने वाले एजेंसियों के प्रतिनिधियों का मौजूदगी रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post