रामनवमी को लेकर जिला मुख्यालय में भक्ति व उल्लास का माहौल


फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने दिया शांति सौहार्द बनाए रखने का संदेश

सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : रामनवमी को लेकर जिला मुख्यालय सरायकेला में भक्ति व उल्लास का माहौल है। वहीं जनता की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। 

श्री बजरंग समिति के अध्यक्ष सुदीप पटनायक ने बताया कि 30 मार्च अपराहन को रामनवमी शोभायात्रा निकलेगी। 


इससे पहले सुबह को श्री बजरंगबली की पूजा अर्चना होगी।

समिति के सचिव राधाकृष्णा कैबर्त ने स्पष्ट किया कि पुराना बस स्टैंड स्थित बजरंगबली मंदिर में भक्तों श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी सक्रिय रहेगी। पुलिस फ्लैग मार्च निकाली। 


थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में निकली इस फ्लैग मार्च के दौरान चौक चौराहे से गुजरते हुए लोगों को रामनवमी में शांति एवं सौहार्द का माहौल बनाए रखने का पुलिस ने संदेश दिया। विधि व्यवस्था के मद्देनजर अंचलाधिकारी सुरेश सिन्हा भी फ्लैग मार्च में शामिल थे।


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post