सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : राजनगर प्रखंड के ग्राम कोलावाडिया में कोर्णाक नवयुवक संघ के द्वारा आयोजित 24 प्रहर श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन के समापन समारोह में भक्तों श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
इस दौरान राधा कृष्ण की पूजा अर्चना के लिए भक्त श्रद्धालु जुटे रहे। हरिनाम संकीर्तन में भक्त लीन रहे। धुलट कार्यक्रम भी हूई। संकीर्तन के समापन पर सैकड़ों महिलाए-पुरुष पूरे गांव में हरिनाम संकीर्तन कर , गांव का भ्रमण किया। इससे पूरा गांव भक्तिमय प्रतीत हो रहा था।
मौके में अजीत राउत ने कहा कि गांव में हरिनाम संकीर्तन होने से सुख समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहती है । उन्होंने कहा कि पंचभूत का बना हुआ शरीर तो एक दिन मिट्टी में मिल जाएगी , खाली हाथ आये हैं , खाली हाथ जाएंगे , केवल प्रभु का गुणगान ही साथ में रहेगा ।
संकीर्तन को सफल बनाने में कोणार्क नव युवक संघ के सदस्यगण अजीत कुमार राउत , सत्यवान विषय ,धोजो नायक, अभिमन्यु राउत , रामनाथ राउत , गदाधर सामाल , पितोवासो राउत एवं ग्रामवासी की सक्रियता रही।

