जिला मुख्यालय में एवेंजर क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का एसडीओ रामकृष्ण ने किया उद्घाटन।


टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल में सुजीत इलेवन जबकि दूसरा में ओल्ड इज गोल्ड ने किया जीत दर्ज

सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में एवेंजर क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बिट्टू पाडिया मेमोरियल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में सुजीत इलेवन जबकि दूसरे में ओल्ड इज गोल्ड जीत दर्ज की।

टूर्नामेंट में गैलेक्सी स्टार को हराकर सुजीत इलेवन ने जीत दर्ज की। जबकि रॉयल स्टिकर को हराकर ओल्ड इज गोल्ड खरसावां विजय रहा। दर्शकों ने दोनों ही क्वार्टर फाइनल मैच का भरपूर आनंद उठाया।

इससे पहले अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार स्टेडियम पहुंचे। एवं दीप प्रज्वलित कर उक्त तीन दिवसीय बिट्टू पाडिया मेमोरियल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। अतिथि खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह, अधिवक्ता पार्थसारथी दास के अलावे एवेंजर क्लब के अध्यक्ष सह सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी सहित गणमान्य अतिथि एवेंजर क्लब के सदस्यगण, खिलाड़ी व दर्शक उद्घाटन सत्र में मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post