सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि में सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय पुराना बस स्टैंड के निकट स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके कृतित्व को याद किया।
पार्टी के जिला महासचिव लाल बहादुर सिंहदेव, जिला उपाध्यक्ष कैलाश महतो, सरायकेला नगर अध्यक्ष सौम्य रंजन रथ, वरीय नेता टुकून भंज ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौम्या रंजन रथ ने कहा कि राष्ट्रपिता की 75 वीं पुण्यतिथि महात्मा गांधी की शहादत दिवस के रुप में मनाया गया। सांसद प्रतिनिधि अनिल सोरेन ने कहा कि गांधी दर्शन आज भी लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है। मौके में जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रुईदास चाकी ने कहा कि महात्मा गांधी के कृतित्व को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में युवा कांग्रेस जिला महासचिव हीरालाल तियु, सांसद प्रतिनिधि पी.के मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि राज बागची सहित पार्टी पदाधिकारियों में राहुल मोदी, सचिन हेंब्रम आदि कांग्रेसी शामिल थे।
Tags
Saraikela kharsawan
