जिला मुख्यालय में जेएमएम व गठबंधन का सभा में उमड़ी भीड़
जिले में सबसे पहले हेलीपैड में मुख्यमंत्री का स्वागत उपायुक्त अरवा राजकमल ने ही किया।
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में जेएमएम व गठबंधन का खातियानी जोहार यात्रा जनसभा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 1932 का खतियान आने वाले पीढ़ी को सुरक्षित करने के लिए लड़ाई है।
उन्होंने कहा सरकार आदिवासी मूलवासी के भावनाओं के अनुरूप काम करेगा। कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक दशरथ गागराई, विधायक सविता महतो, मंत्री चंपाई सोरेन ने भी संबोधित किया।
मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंडी का पहचान 1932 खतियान होना चाहिए।
संविधान को मानते है। लोकतंत्र पद्धति पर स्थानीय को परिभाषित करने की मांग है। खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में काफी भीड़ रही। पित्तबास प्रधान, रंजीत प्रधान, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य आदि गणमान्य थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉक्टर शुभेंदु महतो ने सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया।
मुख्यमंत्री श्री सोरेन कार्यक्रम के दौरान पब्लिक दुर्गा पूजा मंदिर भी पहुंचे एवं पूजा अर्चना की।
मौके में उत्कलमणि गोपाबंधु की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इसके अलावे तितिरबिला सहित कई स्थान पहुंचे। उपायुक्त अरवा राजकमल, एसपी आनंद प्रकाश, सहित तमाम पदाधिकारी सीएम के पूरे कार्यक्रम में सक्रिय दिखे।
Tags
Saraikela kharsawan

.jpeg)



