ईचागढ़ में बन रहा है कोल्ड स्टोरेज,निर्माण कार्य में उपयोग हो रहा है स्वर्णरेखा नदी का बालू।
ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ईचागढ़ प्रखंड के सोडो ग्राम में बन रहे कोल्ड स्टोरेज जो निर्माण कार्य हो रहा है उसमें स्वर्णरेखा नदी का बालू का उपयोग किया जा रहा है।स्वर्णरेखा नदी से अबैध रूप से बालू का खनन कर सीधी कोल्ड स्टोरेज में लाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार कोई बालू माफिया इस बालू का अबैध कारोबार में लगे हुए है जो दिन रात बालू का उठाव कर मोटी रकम कमा रहे है।यहाँ सवाल ये उठता है क्या कोल्ड स्टोरेज बनाने के लिए बिना किसी के अनुमति का सीधी नदी से बालू का उठाव किया जा सकता है ओर अगर उठाने का अनुमति इन ट्रेक्टर वालो को मिला है तो इन्हें कौन अनुमति दिया है।आखिर किसके संरक्षण में स्वर्णरेखा नदी से बालू उठाकर कोल्ड स्टोरेज निर्माण कार्य मे सप्लाय किया जा रहा है जांच का विषय है।
Tags
Saraikela