टुमांगकोचा गांव में हत्या कर शव को दफनाया, पुलिस ने निकाला, एक गिरफतार।

हत्या कर पहाड़ के जंगल में दफनाए गये शव को गुप्त सूचना के आधार पर बरामद किया

पूर्वी सिंहभूम , मुसाबनी ( गणेश प्रसाद ) : मुसाबनी थाना क्षेत्र के फारेस्ट ब्लाक पंचायत के आदिम जनजाति बहुल गांव टुमांगकोचा में पुलिस ने हत्या कर पहाड़ के जंगल में दफनाए गये शव को गुप्त सूचना के आधार पर बरामद किया।मृतक का नाम मैत्रो बिरहोर (60 वर्षीय) है।





सूचना मिलने पर मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के साथ सीओ रामनरेश सोनी, इंस्पेक्टर के के पांडा ,सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार, एएसई मोहिब हुसैन दल बल के साथ टुमांगकोचा पहुंचे। यहां पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से पास ही के पहाड़ की तलहटी के जंगल में जाकर दफनाए गये शव को निकाला गया।  टुमांगकोचा गांव की दो लड़कियों की शादी अयोध्या में हुई है। मंगलवार को दोनों लड़कियों के पति और उसकी सास भी आई हुई थे । मंगलवार की रात सभी बैठकर शराब पी रहे थे। उसी समय नशे की हालत में मैत्रो बिरहोर ने अपनी समधन को छेड़ दिया। जिससे गुस्साए गांव के ही लालू बिरहोर व गांव का अयोध्या से आया हुआ दामाद सहित 4 साथियों ने मैत्रो बिरहोर को लात घूंसों से मारने पीटने लगे । जिससे उसकी मौत हो गई।
जिसके बाद घटना को छुपाने के लिए देर रात ही मैत्रो बिरहोर के शव को पहाड़ की तलहटी में ले जाकर दफना दिया गया। 



इस मामले में डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने गुप्त सूचना के आधार पर स्वत संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर इस घटना का उद्भेदन किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में लालू बिरहोर की गिरफ्तारी हो चुकी है। मजिस्ट्रेट एवं सीओ रामनरेश सोनी  की उपस्थिति में शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। इसमें तीन चार लोगों की संलिप्ता जांच में सामने आ रही है, पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post