हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा आंदोलन: सत्येन्द्र


कई युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
 
गढ़वा : भाजपा की ओर से बुधवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित किए जाने वाला जन आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर गोवावल मंडल के झूरा में पूर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी के समक्ष कई युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले में मुख्य रूप से दिलीप चौहान, नितीश चौधरी, अभिषेक तिवारी, प्रेमचंद बिंद, पंकज चौधरी, रोहीत तिवारी, शिवम दुबे, श्रीकांत पटेल, ऋषि चौहान, ब्रह्देव उरांव, प्रिंस तिवारी सहित अन्य कई लोग शामिल है।



 मौके पर पूर्व विधायक ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि झामुमो सरकार ने गढ़वा-पलामू के युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया। जिस तरह से हिंदी भाषा को झारखंड से खत्म कर दिया गया है। उससे स्थानीय युवा नौकरी से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने युवाओं को हर साल पांच लाख नौकरी देने का वादा किया था। बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता मिलते ही सभी वादे धरे के धरे रह गए। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक अब मौन नहीं बैठेंगे। गढ़वा जिला सहित पूरे झारखंड को बचाने के लिए भाजपा के हजारों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक जन आक्रोश प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का आंदोलन हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने तक अनवरत जारी रहेगा। जिस तरह से गढ़वा जिला में लूट, हत्या, बलात्कार माफिया राज और महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ा है। जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि गढ़वा के प्रवासी विधायक सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा जिला को दोनों हाथों से लूट रहें हैं। गढ़वा जिले में माफिया राज चरम पर है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में जनता से लेकर अफसर तक भय के माहौल में रह रहे हैं। हेमंत सरकार में गुंडाराज और माफिया राज की खुली छूट है। भाजपा कार्यकर्ता जनता के समर्थन से वर्तमान की लूटेरी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में युवा, किसान, महिला, मजदूर गरीब सभी लोग भ्रष्ट व्यवस्था से लाचार हो चुके हैं। लेकिन आने वाले समय में बहुत जल्द भाजपा ऐसी भ्रष्ट निकम्मी हेमंत सरकार को उखाड़ने में कामयाब होगी। कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे, गोवावल मंडल उपाध्यक्ष रुपेश दूबे, महामंत्री अनित तिवारी, नीतीश पटेल, अशोक तिवारी, नितीश तिवारी, चंद्रमा तिवारी, देवाशीष चौबे, आशीष वर्मा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post