40 लाख की लागत से बनने वाला उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास विधायक भानु प्रताप शाही ने मंगलवार को विधिवत पूजा अर्चना व नारियल फोड़कर किया।


डंडई :  प्रखंड के जरही गांव के हनुमान मंदिर के समीप लगभग 40 लाख की लागत से बनने वाला उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास विधायक भानु प्रताप शाही ने मंगलवार को विधिवत पूजा अर्चना व नारियल फोड़कर किया। वही उन्होंने झोतर गांव के बहेरा नाला मैं 65 लाख व जरही गांव के डुभनवा नाला पर 70 लाख की लागत से पक्का चेक डैम का भी शिलान्यास किया।



 इस दौरान शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि जहरी उप स्वास्थ्य केंद्र भवन पिछले कई वर्षों से काफी जर्जर स्थिति में पड़ा हुआ था।

उप स्वास्थ्य केंद्र एक छोटा सा भवन में था। उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। वही उन्होंने झोतर गांव के बहेरा नाला व जरही के डोभनवा नाला पर पक्का चेक डैम का निर्माण हो जाने से लोगों को सिंचाई के साथ-साथ गर्मी के दिनों में मवेशियों को पीने का पानी का ठहराव हो सकेगा। वहीं उन्होंने राज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार की दोहरी नीति के कारण हमारी योजना को रोकने का काम किया जाता है। जिससे क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य में राज सरकार बाधक बन रही है। उन्होंने कहा कि आज ऐसा समय आ गया है कि पंचायत व प्रखंड के जनप्रतिनिधि के साथ-साथ अधिकारी बैठे हुए हैं और प्रखंड को वेंडर चला रहे हैं। आज लाभुकों को लगभग सभी योजनाओं की राशि भेंडर के खाते में जा रहा है। वेंडरों के द्वारा लाभुकों का योजना की राशि लूटने का काम किया जा रहा है। आज सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को विकास के नाम पर सिर्फ गुमराह करने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम को मंडल प्रभारी पंकज विश्वकर्मा, जिप सदस्य मोहन पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि घूर बिगन बैठा, सांसद प्रतिनिधि उत्तम देव प्रजापति, मृत्युंजय तिवारी, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
 इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि दिनेश राम, भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद, घूरबिगन बैठा, मिथिलेश प्रसाद, संदीप कश्यप, डॉ राकेश रंजन गुप्ता, अलख निरंजन प्रसाद, राजेंद्र गुरुजी,  श्रावण चंद्रवंशी, मृत्युंजय तिवारी, सुनील विश्वकर्मा, कमलेश यादव दिलबर कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post