घाटशिला ( मुरारी प्रसाद सिंह) : घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र का पहला बुद्ध प्रतिमा यानी (बुद्ध नाथ गुम्बा) मुसाबनी नंबर 2 नेपाली लाइन में बनकर तैयार हो गया है। इस प्रतिमा को बनाने का श्रेय युवा समाजसेवी सुभाष लामा को जाता है। उन्होंने अपने खर्च पर विशाल प्रतिमा का यहां निर्माण कराया है। जो क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
भगवान बुद्ध की प्रतिमा के संस्थापक युवा समाजसेवी सुभाष लामा ने बताया कि भगवान बुद्ध की प्राण प्रतिष्ठा के लिए नेपाल काठमांडू से 5 धर्म पुरोहित यानी लामा को बुलाया गया है ।जो मुसाबनी पहुंच चुके हैं ।सोमवार से पारंपरिक रीति रिवाज से यहां प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम धर्म पुरोहितों के द्वारा शुरू किया जाएगा। भगवान बुद्ध की प्रतिमा ध्यान मुद्रा में है। जिसकी ऊंचाई लगभग 15 फीट है। 15 नवंबर मंगलवार को बुद्ध प्रतिमा का अनावरण एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।
संस्थापक युवा समाजसेवी सुभाष लामा
Tags
Ghatshila
