वीर शहीद पोटो हो की आदमकद प्रतिमा चाईबासा डीसी कार्यालय परिसर में स्थापित करने को लेकर कोकचो में बैठक

 वीर शहीद पोटो हो की आदमकद प्रतिमा चाईबासा डीसी कार्यालय परिसर में स्थापित करने को लेकर कोकचो में बैठक



संतोष वर्मा

चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम। आज तांतनगर प्रखंड अंतर्गत कोकचो में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिला अध्यक्ष श्री शेरसिंह बिरुवा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वीर शहीद पोटो हो की आदमकद प्रतिमा चाईबासा स्थित उपायुक्त (डीसी) कार्यालय परिसर में स्थापित करने के प्रस्ताव को लेकर जनसमर्थन एवं आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए ईचा खड़कई बांध विरोधी संघ, कोल्हान के अध्यक्ष बिरसिंह बिरुली ने कहा कि वीर शहीद पोटो हो ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष करते हुए देश और समाज की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर किया। उनके संघर्ष और बलिदान का कोल्हान के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि पोटो हो जैसे वीर योद्धाओं के संघर्ष के कारण ही कोल्हान क्षेत्र में (विल्किन्स रुल) पारंपरिक मानकी-मुंडा शासन व्यवस्था को मजबूती मिली और आज भी यह व्यवस्था सामाजिक पहचान एवं स्वशासन की महत्वपूर्ण धरोहर बनी हुई है।

उन्होंने चाईबासा डीसी कार्यालय परिसर में वीर शहीद पोटो हो की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को पोटो हो के वीरता, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा मिलेगी तथा कोल्हान के गौरवशाली इतिहास को नई पहचान मिलेगी।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने वीर शहीद पोटो हो की प्रतिमा स्थापित करने के अभियान को अपना समर्थन देने तथा इसे सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर बिरसा गोडसोरा, मोनसा बोदरा, रवींद्र समाड, सनातन बारी, दिनेश बारी, सागर बारी, गोनो बारी, शंकर सुंडी, प्रेमलाल बारी, चेम बारी सहित काफी संख्या में सामाजिक बुद्धिजीवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post