Saraikela/Sini Police Celebrates Raksha Bandhan: सिनी थाना परिसर में महिला समिति ने मनाया रक्षाबंधन, पुलिस पदाधिकारियों की कलाई पर बांधी राखी


सरायकेला: रक्षाबंधन के अवसर पर महिला समिति सिनी की ओर से सिनी थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस पदाधिकारियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस दौरान महिला समिति की सदस्यों ने थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह सहित थाना के सभी पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।



कार्यक्रम के दौरान महिला समिति की सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह समेत उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों ने भी महिला समिति की सदस्यों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर थाना परिसर में सौहार्दपूर्ण एवं भावनात्मक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और महिला-पुलिस के बीच बेहतर समन्वय का संदेश दिया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post