सारंडा के बहदा गांव में बड़ा हादसा, कुइली / कोयना नदी ने एक साथ ली 3 जानें

 सारंडा के बहदा गांव में बड़ा हादसा, कुइली / कोयना नदी ने एक साथ ली 3 जानें



chaibasaः मनोहरपुर/छोटा नागरा: सारंडा क्षेत्र के बहदा गांव में रविवार शाम कोयना नदी (स्थानीय नाम कुइली नदी) पार करने के दौरान 3 ग्रामीण तेज बहाव में बह गए।

सूचना के अनुसार छोटा नागरा पंचायत के बहदा गांव के लोग नदी पार कर रहे थे तभी जलस्तर अचानक बढ़ गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर खोजबीन शुरू हुई। देर रात तक 1 व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि 2 लोग अभी भी लापता हैं।घटना के बाद प्रखंड प्रशासन, मनोहरपुर ने अलर्ट जारी किया है। कोयना नदी किनारे बसे सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवकों को अलर्ट मोड पर रहने और कोई भी सूचना मिलते ही तुरंत प्रशासनिक ग्रुप में साझा करने को कहा गया है, ताकि अविलंब कार्रवाई की जा सके।*

*प्रशासन ने अपील की है - *सावधानी बरतें, नदी में तेज बहाव है, फिलहाल नदी पार करने से बचें।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post