Chaibasa News: नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु ने मंत्री दीपक बिरुवा से किया शिष्टाचार मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा


चाईबासा/संतोष वर्मा: जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने शनिवार को चाईबासा परिसदन में झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा से शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जिले के  सामाजिक परिदृश्य को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान पश्चिमी सिंहभूम के विकास, आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

मंत्री दीपक बिरुवा ने विधायक सोनाराम सिंकु को कांग्रेस जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम जिला में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। इस अवसर पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, ग्रमीण मुंडा सोमनाथ सिंकु मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post